व्हाट्सएप दुनिया भर में इस्तेमाल किये जाने वाला सबसे पॉपुलर मैसेजिंग एप्लीकेशन है, यह समय समय पर अपने यूजर्स के लिए नए फीचर उपलब्ध करवाया जाता है। नवंबर 2022 में एंड्राइड और आईओएस यूजर्स के लिए पोल फीचर रोल आउट कर दिया गया है।

आज के इस लेख में हम आपको व्हाट्सएप पर पोल कैसे बनाते हैं इसके बारे स्टेप बाय स्टेप जानेंगे। अगर आप व्हाट्सएप में पोल बनाना सीखना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है।

व्हाट्सएप पर पोल कैसे बनायें

व्हाट्सएप पर पोल बनाना बेहद ही आसान है, आप नीचे बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके किसी भी ग्रुप या चैट में पोल बना सकते हैं

  1. वहाट्सएप ऐप खोलें।

    अपने Android या iOS स्मार्टफ़ोन में WhatsApp खोलें।

  2. अब कोई भी ग्रुप या चैट खोलें

    अब व्यक्तिगत चैट या ग्रुप को खोलें जिसमें आप पोल बनाना चाहते हैं।

  3. अटैचमेंट बटन पर क्लिक करें।

    इसके बाद मैसेज बॉक्स के साइड में मौजूद अटैच बटन पर टैप करें।

  4. पोल आइकन पर टैप करें।

    अब सबसे नीचे पोल आइकॉन दिया होता हैं उस पर क्लिक करें।

  5. अपना प्रश्न और जवाब लिखें।

    क्रिएट पोल विंडो में अपना प्रश्न जोड़ें और फिर चुनने के लिए विकल्प। आप अधिकतम 12 विकल्प जोड़ सकते हैं।

  6. हैमबर्गर विकल्प का उपयोग करें।

    आप ऑर्डर बदलने के लिए पोल विकल्पों के दाईं ओर उपलब्ध ‘हैमबर्गर’ आइकन को टैप और ड्रैग भी कर सकते हैं।

  7. सेंड आइकॉन पर क्लिक करें।

    एक बार जब आप प्रश्न और विकल्प जोड़ते हैं, तो हरे रंग के भेजें विकल्प पर टैप करें।

इस तरह से आप अपने व्हाट्सएप में किसी भी चैट या ग्रुप में पोल बनाकर सेंड कर सकते हैं।

यह भी देखें : पुराना व्हाट्सएप डाउनलोड कैसे करें, जानिए स्टेप बाय स्टेप

व्हाट्सएप उपयोगकर्ता 12 पोल विकल्प जोड़ सकते हैं, जो हमेशा एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होते हैं ताकि केवल एक ही बातचीत में शामिल लोग उन्हें पढ़ सकें और उनका जवाब दे सकें।

Group के साथ पोल शेयर करने के बाद वोट करते समय वे कई विकल्पों का चयन कर सकते हैं। नए परिणाम को दर्शाने के लिए पोल आटोमेटिक अपडेट हो जाता है। मतदान परिणाम स्क्रीन से “View Vote” का चयन करके, उपयोगकर्ता वोट डालने वालों के बारे में अधिक जानकारी देख सकते हैं।

उम्मीद है इस लेख को पढने के बाद आप भी आसानी से व्हाट्सएप पर पोल बना सकते हैं, इस आर्टिकल से समबन्धित कोई भी सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में अवश्य पूछें।