आज के इस लेख में हम 10 बेस्ट विडियो में song डालने वाला एप्प के बारे में जानेंगे। अगर आप अभी अपने विडियो में गाना डालना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में बताये गए ऐप्स आपके लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।
यदि आप एक ऐसा ऐप खोज रहे हैं जिससे आप वीडियो में Song डाल सकें? तो आप सही जगह पर आए हैं। अपने iPhone या Android पर वीडियो बनाने के बाद, हो सकता है कि आप इसे अधिक पर्सनल बनाने के लिए बैकग्राउंड म्यूजिक जोड़ना चाहें। बैकग्राउंड में म्यूजिक आपको अच्छा महसूस करा सकता है और वीडियो को और दिलचस्प बना सकता है।
आप अपने वीडियो में वाइस ओवर करके उसमे सॉन्ग डाल सकते हैं जो आप कुछ विशेष ऐप से ही कर सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको वीडियो में Song डालने वाला एप्प के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से आप अपने वीडियो में आसानी से सॉन्ग डाल सकते हैं तो आइए जानते हैं इस ऐप्स के बारे में विस्तार से

वीडियो में Song डालने वाला एप्प
यदि आप वीडियो पर सांग लगाने वाला एप्प डाउनलोड करना चाहते है तो आपको निम्नलिखित में से किसी एक ऐप को डाउनलोड करना चाहिए:
InShot
InShot एक अच्छी review के साथ आने वाला बेहतरीन ऐप है जो हाई क्वालिटी वीडियो में सॉन्ग डालना आसान बनाता है यह ऐप मजेदार और उपयोग में आसान है, और आप इसे फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। InShot में आप अपने गैलरी की म्यूजिक जैसे MP3 या M4A को वीडियो में बहुत ही आसानी से जोड़ सकते हैं या ऐप की लाइसेंस प्राप्त म्यूजिक की लाइब्रेरी से चुन सकते हैं।
एक गाना जोड़ने के बाद, आप इसे वीडियो की लंबाई में फिट करने के लिए ट्रिम कर सकते हैं। आप इनशॉट में वीडियो में टेक्स्ट, इमोजी, सिनेमैटिक फिल्टर, special effects और अन्य चीजें भी जोड़ सकते हैं। साथ ही, एडिट किए गए वीडियो पर कोई वॉटरमार्क भी नहीं होता है।
GoPro Quick
वीडियो में म्यूजिक ऐड करने के लिए GoPro Quick iPhone और android के लिए सबसे अच्छा ऐप है ऐप स्टोर पर इस ऐप को हाई रेटिंग मिला है और इसे अब तक 500,000 से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। गोप्रो क्विक आपको पावरफुल लेकिन उपयोग में आसान एडिटिंग टूल प्रदान करता है, जैसे वीडियो में गाना डालना,स्पीड को कम या ज्यादा करना और स्टाइलिश थीम जोड़ सकते हैं। GoPro Quick में क्लाउड स्टोरेज भी है जिससे आप क्वालिटी कम किए बिना वीडियो सेव कर सकते हैं। यह लाइव स्ट्रीमिंग के साथ भी काम करता है।
Add Music to Video Editor
सका नाम ही सब कुछ बता देता है। यदि आप अपने वीडियो में म्यूजिक डालना चाहते हैं और उसे आसानी से डाउनलोड करना चाहते हैं तो यह आपके लिए सबसे बेस्ट है। यह आपको बैकग्राउंड में चलाने के लिए वॉयसओवर रिकॉर्ड करने या लाइसेंस प्राप्त लाइब्रेरी से संगीत चुनने देता है। इससे पहले कि आप अपना वीडियो और ऑडियो ट्रिम करें, आप अपने कंप्यूटर से म्यूजिक भी जोड़ सकते हैं और आप इसे सीधे Facebook, Instagram और Snapchat पर शेयर कर सकते हैं।
Splice
इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद आप अपने वीडियो में म्यूजिक आसानी से जोड़ पाएंगे। इस ऐप के माध्यम से आप ट्रिमिंग, स्प्लिटिंग, क्रॉपिंग, इफेक्ट्स जोड़ने, टेक्स्ट ओवरले और अन्य सभी चीजे सिर्फ कुछ ही सेकंड में कर सकते हैं। यदि आप अपने वीडियो का बैकग्राउंड चेंज करना चाहते हैं तो भी आप इस ऐप से बहुत ही आसानी से कर सकते हैं। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर में बहुत ही अच्छी रेटिंग मिली है और इसे आप बहुत ही आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
VivaVideo
यदि आप वीडियो एडिटिंग के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं, तो VivaVideo की मदद से आप आसानी से अपना वीडियो एडिट कर सकते हैं। इस पावरफुल एडिटिंग ऐप में वीडियो क्रॉप करने और बैकग्राउंड म्यूजिक जोड़ने के लिए आवश्यक सभी टूल्स हैं। वीडियो में ऑडियो जोड़ने के लिए इस ऐप में म्यूजिक लाइब्रेरी भी है जिसमें हजारों लाइसेंस वाले गाने और म्यूजिक इफेक्ट्स हैं। आपके द्वारा एडिट किए गए वीडियो में आप वॉयसओवर भी रिकॉर्ड कर सकते हैं। आपको इस ऐप में विज्ञापन भी देखने को मिलेगा।
FilmoraGo
FilmoraGo वीडियो में बैकग्राउंड म्यूजिक जोड़ने के लिए सबसे अच्छा ऐप है, और इसमें बहुत सारी उन्नत सुविधाएँ हैं। आप इस ऐप में वीडियो या फ़ोटो एडिट कर सकते हैं और effects, फ़िल्टर और transitions जोड़ सकते हैं। इस ऐप की लाइब्रेरी में कई ऐसे म्यूजिक है जिसका उपयोग आप अपने वीडियो में कर सकते हैं वो भी बिलकुल फ्री है। इस ऐप की मदद से आप अपना एडिट किया हुआ वीडियो आसानी से फेसबुक, यूट्यूब और स्नैपचैट में शेयर कर सकते हैं।
iMovie
जिन लोगों के पास Mac या Iphone है, वे iMovie के बारे में जानते होंगे। यह Apple का एक फ्री ऐप है जो आपको वीडियो में ऑडियो जोड़ने की सुविधा देता है। इस ऐप के 14+ Hollywood-style के ट्रेलर, 8+ यूनिक थीम और सैकड़ों लाइसेंस प्राप्त गाने आपको सुंदर वीडियो बनाने में आपकी मदद करता हैं। इतना ही नहीं, बल्कि आप अपनी फिल्म को अपना बनाने के लिए titles, फिल्टर, ग्रीन स्क्रीन, पिक्चर-इन-पिक्चर इफेक्ट आदि भी जोड़ सकते हैं।
Adobe Premiere Rush
Adobe Premiere Rush ऐप Premiere Pro का लाइट वर्जन है। आप वीडियो को एडिट करने और अपने प्रोजेक्ट को बेस्ट बनाने के लिए अपने फ़ोन पर इस ऐप के टूल का उपयोग कर सकते हैं। प्रीमियर रश का उपयोग कई अलग-अलग प्रकार के वीडियो प्रोजेक्ट के लिए किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, जब आप रील बनाने के लिए प्रीमियर प्रो का उपयोग करते हैं, तो आपके पास Instagram ऐप का उपयोग करने की तुलना में अधिक विकल्प होते हैं। साथ ही आप अपने वीडियो में म्यूजिक भी डाल सकते हैं। यदि आप अपने फ़ोन या टेबलेट पर वीडियो एडिट कर रहे हैं, तो इसमें वीडियो को import करना आसान है।
PowerDirector
PowerDirector वीडियो एडिट करने और बैकग्राउंड में म्यूजिक जोड़ने के लिए एक पावरफुल ऐप है। इसमें standard editing टूल्स हैं जिनका उपयोग व्लॉगर्स और अन्य content क्रिएटर्स वीडियो क्लिप और म्यूजिक वीडियो बनाने के लिए कर सकते हैं। आप ग्रीन स्क्रीन की बैकग्राउंड वाली क्लिप जोड़ सकते हैं और हिलते हुए वीडियो को ठीक कर सकते हैं।
KineMaster
KineMaster उन ऐप्स में सबसे अलग है जो आपको वीडियो में म्यूजिक जोड़ने की सुविधा देते हैं। यदि आप काइनमास्टर डाउनलोड करते हैं तो लेआउट लैंडस्केप मोड में होगा, जो आपको अपने editing sessions पर अधिक नियंत्रण देगा। वास्तव में, यह Android टेबलेट पर एडिट के लिए बहुत अच्छा है।
KineMaster की लाइब्रेरी में ढेर सारे फिल्टर, इफेक्ट, ट्रांजिशन, ऑडियो, वीडियो और फोटो भी हैं। साथ ही, आप वीडियो को बदलने के लिए ट्रिम, स्प्लिस और क्रॉप जैसे काम कर सकते हैं। साथ ही, KineMaster 4K में 30 फ्रेम प्रति सेकेंड पर रेंडर कर सकता है। इस ऐप का उपयोग करते हुए आसानी से विडियो पर गाना डाल सकते हैं।
यह भी देखें: बिना वाटर मार्क वाला काइन मास्टर डाउनलोड करें
आज के इस लेख में हमने विडियो पर सोंग लगाने वाला ऐप्स कौन कौन से हैं, इसके बारे में जाना। उम्मीद है यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है।
References
https://videoconverter.wondershare.com/audio/app-to-add-music-to-video.html
https://www.iskysoft.com/video-editing/top-background-music-app.html