इस लेख में हम 2023 का सबसे अच्छा वीडियो बनाने वाला ऐप्स कौन सा हैं इसके बारे में जानेंगे, अगर आप एक बेस्ट और स्टाइलिश वीडियो मेकर के बारे में जानना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए ही है।
वीडियो बनाना या एडिट करना एक कठिन कार्य है जिसके लिए दमदार ऐप्स और सॉफ़्टवेयर की और समय की आवश्यकता होती है। हम पहले अच्छे कॉन्फिगरेशन वाले पीसी पर ही वीडियो एडिट कर सकते थे। आजकल कई सारे ऐप्स प्ले स्टोर में आ चुकें हैं जो स्मार्टफोन में ही प्रोफेशनल लेवल की वीडियो बनाने में मदद करते हैं।
इन एप्लीकेशन की मदद से आप टाइमलाइन एडिटिंग और कलर करेक्शन जैसे काम कर सकते हैं। मैंने एंड्रॉइड फोन में कई सारे वीडियो बनाने वाले ऐप्स का उपयोग किया है किया और बेस्ट वीडियो बनाने वाला ऐप्स की एक सूची तैयार की जो आपके लिए काफी हेल्पफुल हो सकता है।

10 बेस्ट वीडियो बनाने वाला ऐप्स
हमारे द्वारा नीचे बताए गए ऐप्स किसी विशेष क्रम में सूचीबद्ध नहीं हैं इसलिए इन ऐप्स के बारे में पढ़ें उसके बाद ही चुनाव करें की किस ऐप का उपयोग करना है, आइये अब इन ऐप्स के बारे में जानते हैं:
VN Video Editor

एंड्रॉइड के लिए मेरा व्यक्तिगत पसंदीदा फ्री में वीडियो बनाने वाला ऐप वीएन वीडियो एडिटर है। इस एप्लीकेशन का उपयोग कई तरह के वीडियो बनाने के लिए किया जा सकता है। इसमें आप कई अलग अलग Ratio में वीडियो एडिट कर सकते हैं। आप इसमें YouTube वीडियो बना सकते हैं या फिर रील, टिकटॉक और YouTube शॉर्ट्स के लिए वर्टिकल वीडियो बना सकते हैं।
इसमें आपको कई सारे फीचर देखने को मिलेंगे, आप वीडियो को ट्रिम कर सकते हैं, वीडियो के स्पीड को मैनेज कर सकते हैं, कई क्लिप को एक साथ जोड़ सकते हैं, ग्रीन स्क्रीन सपोर्ट, मास्क, टेक्स्ट, इफेक्ट और फ़िल्टर जैसे कई सारे फ़ीचर दिए गए है। आप पाने पसंद के अनुसार कई तरह के साउंड इफ़ेक्ट लगा सकते हैं।
यह एक प्रोफेसनल लेवल का वीडियो बनाने वाला ऐप है जिसका उपयोग आप टिकटॉक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब या किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए वीडियो बना सकते हैं। यदि आप एक वीडियो क्रिएटर हैं या बनना चाहते हैं तो आपको एक बार वीएन वीडियो एडिटर ऐप को आजमाना चाहिए।
FilmoraGo

FilmoraGo Wondershare के प्रसिद्ध डेस्कटॉप वीडियो एडिटर का एक मोबाइल वर्शन है। Android के लिए सबसे अच्छे वीडियो एडिटर ऐप्स में से एक FlimoraGo है। इस एप्वीलीकेशन की मदद से कई बहुत ही अच्छा वीडियो बना सकते हैं। इसमें अपने फोटोग्राफ और वीडियो को इंपोर्ट करने के लिए गैलरी, फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया का उपयोग कर सकते हैं।
Filmora के पास एक म्यूजिक लाइब्रेरी भी है जिसमें आपको कई अलग अलग केटेगरी के म्यूजिक देखने को मिलेंगे। Instagram के लिए आप 16:9 या 1:1 Ratio में भी वीडियो बना सकते हैं।
इस ऐप में भी आपको कई सारे अच्छे फीचर देखने को मिलेंगे जैसे रिवर्स, स्पीड अप या डाउन, ओवरले, फिल्टर, ट्रांज़िशन। आप फिल्मों को एचडी Format में Export भी कर सकते हैं और उन्हें फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, वीमियो और टम्बलर जैसे प्लेटफार्म में एक क्लिक में शेयर कर सकते हैं।
इसके फ्री वाले वर्शन का उपयोग करते हैं तो वीडियो में वॉटरमार्क ऐड कर देता हैं जिसे हटाने के लिए इस ऐप का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है।
Adobe Premiere Rush

एडोब प्रीमियर एंड्रॉइड फोन के लिए एक और बेहतरीन वीडियो मेकर ऐप है। ऐप में एक कई सारे अच्छे फीचर दिए गए हैं जो आपको विभिन्न प्रकार के वीडियो इफ़ेक्ट के साथ प्रोफेशनल दिखने वाले वीडियो बनाने की सुविधा देता है।
आप ऐप का उपयोग क्लिप को ट्रिम, ट्रांज़िशन जोड़ने, म्यूजिक एड करने, फ़िल्टर और विडियो इफ़ेक्ट जोड़ने के लिए कर सकते हैं। इस एप्लीकेशन में एक इनबिल्ड कैमरा है जो आपको हाई क्वालिटी की वीडियो शूट करने और वॉटरमार्क के बिना वीडियो एडिट करने की सुविधा देता है।
InShot Video Editor

इनशॉट प्ले स्टोर में उपलब्ध सबसे अच्छे फ्री HD वीडियो मेकर ऐप में से एक है, जिसमें वीडियो / मूवी ट्रिमिंग और कटिंग, बैकग्राउंड ब्लर करना, नो क्रॉपिंग, म्यूजिक एड करना और वीडियो इफेक्ट जैसे फीचर दिए गए हैं।
यदि आपके पास तस्वीरें हैं तो आप उनका वीडियो स्लाइड शो बनाना चाहते हैं तो यह परफेक्ट एप्लीकेशन है। अगर आपको फोटो से वीडियो बनाने वाला ऐप्स चाहिए तो एक बार इस एप्लीकेशन को अवश्य ट्राय करें।
इसमें पिक्चर-इन-पिक्चर (पीआईपी) मोड भी शामिल है साथ ही ग्रीन स्क्रीन वीडियो एडिट करने के लिए इस एप्लीकेशन का उपयोग कर सकते हैं। इस विडियो एडिटर में भी आपको ग्लिच इफेक्ट, स्टॉप मोशन, रेट्रो, आरजीबी जैसे इफ़ेक्ट देखने को मिलेंगे जिनका उपयोग करके अपने वीडियो को बेहतर बना सकते हैं।
आप वीडियो एडिटिंग टूल से ब्राइटनेस, कंट्रास्ट और सैचुरेशन को भी बदल सकते हैं। आप टेक्स्ट जोड़ने, फ़ॉन्ट का साइज़ बदलने लिए उपशीर्षक टूल का उपयोग कर सकते हैं।
वीडियो बनाने के दौरान आप कई तरह के स्टिकर और मीम्स भी लगा सकते है। वीडियो में उपयोग करने के लिए 1000 से अधिक स्टिकर हैं। इस ऐप के फ्री वर्जन में वीडियो को एक्सपोर्ट करने पर वॉटरमार्क एड हो जाता है। इनशॉट YouTube, Instagram, TikTok, Facebook, Messenger, WhatsApp और Twitter सहित अन्य प्लेटफॉर्म के लिए वीडियो बनाने में मदद करता है।
PowerDirector Video Editor App

PowerDirector एक और Android वीडियो एडिटर ऐप है जिसमें ढेर सारे अच्छे फीचर दिए गए हैं। इसमें आपको 30 से अधिक विभिन्न प्रकार के विडियो इफ़ेक्ट देखने को मिलेंगे।
इसमें वीडियो के बैकग्राउंड को बदलने के लिए ब्लू स्क्रीन या ग्रीन स्क्रीन वाला फीचर भी दिया गया है। आप एक फोटो या वीडियो कोलाज भी बना सकते हैं। यदि आपके पास एक दमदार एंड्रॉइड डिवाइस है तो आप 4K में में भी विडियो एक्सपोर्ट कर कर सकते हैं। इन सबके अलावा वीडियो स्टेबलाइजर का उपयोग करके हिलते हुए वीडियो को ठीक कर सकते हैं, एनिमेटेड टाइटल जोड़ सकते हैं, आवाज बदल सकते हैं,ट्रिम कर सकते हैं, ब्राइटनेस को अपने जरुरत के अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं, टेक्स्ट, पीआईपी और वॉयसओवर जोड़ इत्यादि एड कर सकते हैं। कुल मिलकर यह मोबाइल के लिए परफेक्ट वीडियो एडिटर हैं।
इस ऐप का उपयोग करने के लिए आपको एक अच्छे स्मार्टफोन की आवश्यकता होगी क्योंकि इसे यूज करने के लिए ज्यादा रिसोर्सेज की आवश्कता होती है।
यदि आप इस एप्लीकेशन का प्रीमियम वर्शन का इस्तेमाल करते हैं तो आपको प्रीमियम सामग्री, एक विज्ञापन-मुक्त अनुभव, शटरस्टॉक द्वारा संचालित एक रॉयल्टी-फ्री स्टॉक लाइब्रेरी, स्टॉक मीडिया कंटेंट और एडवांस्ड फीचर मिलेंगे।
KineMaster

KineMaster सबसे पॉपुलर ऐप है जिसमें यूजर इंटरफ़ेस बहुत ही अच्छा है और वीडियो एडिट करने के लिए ढेर सारे टूल्स दिए गए हैं। यह आपको ड्रैग और ड्रॉप करके मीडिया को इम्पोर्ट करने की अनुमति देता है।
इस विडियो एडिटर में अपने क्लिप को ट्रिम कर सकते हैं, Hue, ब्राइटनेस और कंट्रास्ट को अपने अनुसार Adjust कर सकते हैं, ऑडियो फ़िल्टर लगा सकते हैं, ब्लर, मोज़ेक और अन्य कई तरह के इफ़ेक्ट जोड़ सकते हैं। रिवर्स करके, वीडियो के स्पीड को कम ज्यादा कर सकते हैं, स्लो-मो वीडियो बना सकते हैं।
इस वीडियो एडिट करने वाला ऐप में ढेर सारे इफ़ेक्ट, स्टिकर, फोंट और एनिमेशन भी शामिल हैं जिन्हें डाउनलोड कर सकते है। ऐप में कलर फिल्टर और कलर ट्वीक भी शामिल हैं। इसकी अच्छी बात यह है इसमें आप 4K रिज़ॉल्यूशन तक के वीडियो को एक्सपोर्ट कर सकते हैं।
यह एप्लीकेशन आपको यूट्यूब, टिकटॉक, फेसबुक फीड और स्टोरीज, इंस्टाग्राम फीड, रील्स, स्टोरीज और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी विडियो पोस्ट करने की सुविधा देता है। अगर आप यूट्यूब विडियो बनाने वाला ऐप्स की तलाश में हैं तो यह ऐप आपके लिए उपयोगी हो सकता हैं।
इस ऐप का उपयोग फ्री में कर सकते हैं, हालांकि फ्री वर्शन में आपको विडियो में वॉटरमार्क देखने को मिलेगा। वॉटरमार्क हटाने और विज्ञापन-मुक्त अनुभव का आनंद लेने के लिए, आपको काइन मास्टर का प्रीमियम वर्शन खरीदना होगा।
Quik

क्विक एक आपको तुरंत वीडियो एडिट करने की सुविधा देता है। आप अपना खुद का वीडियो बनाने के लिए अपनी फोटो और वीडियो का भी उपयोग कर सकते हैं। गैलरी से 75 फ़ोटो या वीडियो या Google फ़ोटो, ड्रॉपबॉक्स, इत्यादि से इम्पोर्ट कर सकते है।
इसमें भी सभी फीचर देखने को मिलेंगे जो एक विडियो एडिटर में होने चाहिए, आप इसमें विडियो को ट्रिम. कट, रोटेट जैसे कई सारे कार्य कर सकते हैं साथ ही अपने विडियो में ऑडियो वैगेरा भी एड कर सकते हैं। स्लो-मो, जीपीएस स्टिकर, थीम, टाइपफेस जैसे अच्छे फीचर दिए गए हैं।
आप विडियो एडिट करने के बाद अपने विडियो को अपने गैलरी में सेव कर सकते हैं या इसे सीधे सोशल नेटवर्किंग प्लेटफार्म पर पोस्ट कर सकते हैं।
VideoShow

VideoShow एक अवार्ड विनर वीडियो बनाने वाला एप्लीकेशन है। इसमें एक यूजर अनुकूल यूआई और कई सारे फीचर है। आप इस एडिटर की मदद से टेक्स्ट, इफ़ेक्ट, म्यूजिक और ऑडियो अपने वीडियो में जोड़ सकते हैं। इसमें रीयल-टाइम ट्रैकिंग और वीडियो एन्हांसमेंट टूल हैं। आप इसका उपयोग म्यूजिक एड करने , अपनी आवाज़ सुधारने, और बहुत कुछ करने के लिए कर सकते हैं। वीडियो की क्वालिटी को कम किए बिना इसके वीडियो फाइल के साइज़ को कम करने के लिए आपके कंप्रेस करने का फीचर भी दिया गया है।
आप इस ऐप का उपयोग मूवी को एमपी3 में बदलने के लिए भी कर सकते हैं। ऐप किसी भी वीडियो से ऑडियो निकाल सकता है, इसमें उपयोग करने के पहले से तैयार टेम्पलेट हैं, इसके आलावा यह एप 4K में वीडियो को एक्सपोर्ट करने की सुविधा देता है। इस ऐप के फ्री वर्शन में वॉटरमार्क होता है जिसे हटाने के लिए सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं।
Magisto

मैजिस्टो भी एक और शानदार एंड्रॉइड वीडियो एडिटिंग ऐप है। कुछ ही मिनटों में, आप इस ऐप का उपयोग करके अपने Android फ़ोन पर मिनी-मूवीज़ बना सकते हैं। आप इस एप का उपयोग फोटो से विडियो बनाने के लिए कर सकते हैं।
आप जिस प्रकार के वीडियो बनाना चाहते हैं, उसके आधार पर आप विभिन्न प्रकार की वीडियो केटेगरी चुन सकते हैं। इसमें पहले से कई सारे म्यूजिक हैं जिनका आप उपयोग कर सकते हैं और आप अपना खुद का म्यूजिक भी अपलोड कर सकते है।
इसमें पहले से कई सारे अच्छे टेम्पलेट दिए गए जिनका उपयोग करते हुए तुरंत वीडियो बना सकते हैं। इसमें सभी आवश्यक फीचर जैसे कट, ट्रिम, मर्ज जैसे टूल्स हैं। ऐप आपको टेक्स्ट जोड़ने, ओरिएंटेशन बदलने और रंग एडजस्ट करने की सुविधा भी देता है।
ऐप के फ्री वर्जन के वीडियो में वॉटरमार्क होता है। यदि आप प्रीमियम में अपग्रेड करते हैं तो आप वॉटरमार्क हटा सकते हैं साथ है कई सारे प्रीमियम फीचर भी मिलते हैं।
Funimate

Funimate स्मार्टफोन के लिए सबसे बेहतरीन और स्टाइलिश वीडियो बनाने वाला ऐप्स में से एक है, जिससे आप आसानी से म्यूजिक वीडियो या सोशल मीडिया में शेयर करने के लिए वीडियो बना सकते हैं। आप इस ऐप के साथ अपने वीडियो में 15 अलग-अलग वीडियो फिल्टर लगा सकते हैं। केवल शोर्ट विडियो बनाने के लिए 100 से अधिक शानदार इफ़ेक्ट दिए गए हैं।
Funimate ऐप में टेक्स्ट इफ़ेक्ट, म्यूजिक, और आवश्यक टूल्स जैसे मर्ज, स्प्लिट, कट और ट्रिम दिए गए हैं। यह ऐप उन उपयोगकर्ताओं के लिए डिज़ाइन किया गया है जो Instagram या किसी अन्य वीडियो-शेयरिंग प्लेटफ़ॉर्म के लिए वीडियो बनाना चाहते हैं।
इन्हें भी देखें
सोशल मीडिया पर वीडियो कंटेंट की लोकप्रियता में वृद्धि के साथ, आपके फोन पर एक वीडियो बनाने वाला ऐप होना चाहिए ताकि आप भी आसानी से वीडियो बना सकें और सोशल मीडिया पर शेयर कर सकें।
इन सभी वीडियो एडिटिंग ऐप्स में टाइमलाइन, वीडियो इफेक्ट्स और म्यूजिक के साथ-साथ प्रोफेशनल-लेवल वीडियो एडिटिंग फीचर हैं। अपनी जरुरत के आधार पर और फोन क्षमताओं के आधार पर, आप इनमें से किसी भी ऐप को चुन सकते हैं।
अगर आपके पास एंट्री-लेवल फोन है तो आपको अच्छा अनुभव नहीं होगा। अगर आप अपने फोन पर वीडियो एडिटिंग करना चाहते हैं, तो आपको एक बेहतर फोन में अपग्रेड करने पर विचार करना चाहिए।
आज के इस लेख में हमने 10 बेस्ट स्टाइलिश वीडियो बनाने वाला ऐप्स कौन कौन से हैं इसके बारे में जाना, उम्मीद है इस लेख को पढने के बाद आप बेस्ट विडियो मेकर ऐप डाउनलोड कर पाएंगे। इस आर्टिकल से सम्बंधित कोई भी सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में अवश्य पूछें।