कई बार आपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ऐसे लिंक देखे होंगे जो बहुत ही छोटे हैं लेकिन क्लिक करने पर एक बड़ा यूआरएल वाला पेज खुल जाता है क्या आपने कभी सोचा है ऐसा कैसे होता है। ऐसा करने के लिए आपको यूआरएल शोर्टनर वेबसाइट का उपयोग करना होगा।
इंटरनेट पर कई सारे यूआरएल शोर्टनर वेबसाइट हैं, इस लेख हमने tinyurl.com क्या है इसके बारे में बताया है, अगर आप किसी भी कारण से किसी यूआरएल को छोटा करने का वेबसाइट के बारे में जानना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है।

tinyurl.com क्या है?
tinyurl.com एक ऐसी वेबसाइट है जो लंबे वेब लिंक को छोटा और उपयोग में आसान बनाती है। इस वेबसाइट को जनवरी 2002 में केविन गिल्बर्टसन नाम के व्यक्ति ने बनाया है। आपके द्वारा बनाया गया यह वेबसाइट लोगों को वास्तविक वेब पते पर भेजता है, इसलिए छोटे लिंक के कारण कोई समस्या नहीं होता है। इस वेबसाइट के उपयोग करने से एक लंबा वेब एड्रेस बहुत छोटा हो जाता है, इसलिए इसे याद रखना, लिखना या अन्य वेबसाइटों पर शेयर करना आसान हो जाता है।
मूल लंबा लिंक और नया छोटा लिंक दोनों को एक विशेष सूची में रखा जाता है इसलिए जब कोई आपके TinyURL लिंक पर क्लिक करता है तो उन्हें ओरिजिनल वेब लिंक पर भेज दिया जाता है। यह सब बहुत तेजी से होता है।
tinyurl.com वेबसाइट का उपयोग कैसे करें?
इस वेबसाइट के मदद से शोर्ट यूआरएल बनाना बेहद ही आसान है, आपने नीचे बताये गए स्टेप्स को फॉलो करते हुए शोर्ट यूआरएल बना सकते हैं:
- सबसे पहले tinyurl.com पर जाएँ।
- जिस लंबे यूआरएल को आप छोटा करना चाहते हैं उसे कॉपी करके TinyURL वेबसाइट के बॉक्स में पेस्ट करें।
- Enter alis बॉक्स में एक छोटा और याद रखने में आसान नाम लिखें। यह आपके संक्षिप्त लिंक का नया नाम होगा.
- “Shorten URL” बटन पर क्लिक करें।
- आपको शोर्ट यूआरएल दिखाई देगा और आप इसका उपयोग कहीं भी कर सकते हैं!
TinyURL वेबसाइट की मदद से आप सभी प्रकार के लिंक को छोटा कर सकता है ताकि आप उन्हें अपनी अनुसार कहीं भी उपयोग कर सकें। यह एक फ्री सर्विस है, लेकिन कुछ एक्स्ट्रा फीचर के लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा।
TinyURL का उपयोग क्यों करना चाहिए?
TinyURL का उपयोग करने के कई अच्छे कारण हैं और यह केवल कस्टम लिंक बनाने के बारे में नहीं है।यह सोशल मीडिया पर लिंक साझा करना आसान बनाता है। यदि आप नहीं चाहते कि लोग लंबा वेब एड्रेस देखें तो यह वेबसाइट यूआरएल को शोर्ट करके एड्रेस को छुपा देता है। यह ट्विटर जैसे प्लेटफ़ॉर्म पर विशेष रूप से सहायक है जहां आपके पास टेक्स्ट के लिए सीमित स्थान है। यह आपको एक छोटा लिंक देता है जो स्थान बचाता है।
यदि आप किसी बिज़नस के मालिक हैं, तो इसके साथ कस्टम लिंक का उपयोग करना आपकी ऑनलाइन उपस्थिति के लिए बहुत अच्छा हो सकता है। ग्राहकों द्वारा ऐसे लिंक को पहचानने और उस पर भरोसा करने की अधिक संभावना होती है जिसे याद रखना और शेयर करना आसान होता है।
सबसे अच्छी बात यह है की शर्ट किये गए यूआरएल हमेशा एक्टिव रहते हैं। आपको उनके डीएक्टिवेट हो जाने के बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। जब तक आप ओरिजिनल वेब एड्रेस नहीं हटाते तब तक आपका TinyURL लिंक काम करता रहेगा।
यह भी देखें: 15+ ऑनलाइन फोटो एडिट करने की वेबसाइट
टिनीयूआरएल वेबसाइट के अल्टरनेटिव
टिनीयूआरएल की तरह ही और भी कई सारे वेबसाइट हैं, हमने नीचे कुछ वेबसाइट के बारे में बताया है जिनकी मदद से भी आप यूआरएल को शोर्ट कर सकते हैं:
Bitly
वेब लिंक को छोटा करने के लिए बिटली एक प्रसिद्ध टूल है। नियमित लोग और कई सारे बिज़नस दोनों इसका उपयोग करते हैं। यह लिंक को छोटा करता है और लोग कितनी बार आपके लिंक पर क्लिक करते हैं इन सबके बारे में भी जानकारी देता है। आप अपने छोटे लिंक को क्यूआर कोड में भी बदल सकते हैं। जब आपकी जानकारी को सुरक्षित रखने की बात आती है तो Bitly TinyURL से बेहतर है।
Ow.ly
Ow.ly सोशल मीडिया को मैनेज करने का एक प्लेटफार्म है Hootsuite द्वारा बनाया गया एक लिंक शॉर्टनर है। आप TinyURL की तरह ही Ow.ly के साथ लिंक को कस्टमाइज़ कर सकते हैं, और आप देख सकते हैं कि कितने लोग आपके लिंक पर क्लिक करते हैं। Ow.ly का उपयोग करने के लिए आपको एक अकाउंट बनाना होगा और निःशुल्क रूप से Hootsuite आज़माना होगा। साथ ही, यदि आप एक कस्टम शॉर्ट लिंक बनाना चाहते हैं, तो आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा।
is.gd
जो लोग ट्विटर को पसंद करते हैं वे is.gd का उपयोग करना पसंद करते हैं। यह एक फ्री टूल है जो लिंक को छोटा करता है, और यह आपको उस पर क्लिक करने से पहले यह लिंक का प्रीव्यू भी देता है लेकिन TinyURL और कुछ अन्य टूल के विपरीत, is.gd आपको एक्स्ट्रा जानकारी नहीं देता है जैसे कि लोग आपके लिंक पर कितनी बार क्लिक करते हैं इत्यादि।
Rebrandly
रीब्रांडली न केवल लिंक को छोटा करता है बल्कि आपको ट्रैकिंग जैसे फैंसी विकल्प भी देता है कि आपके लिंक पर कितने लोग क्लिक कर रहे हैं आसानी से पता कर सकते हैं।
Tiny.cc
लिंक को छोटा करने के लिए Tiny.cc एक और फ्री टूल है। यह आपको कस्टम शोर्ट यूआरएल बनाने की सुविधा देता है और बताता है कि कितने लोग उन पर क्लिक करते हैं।
इस लेख में हमने tinyurl.com वेबसाइट क्या है, इसके बारे में जाना। उम्मीद है यह लेख आपके लिए उपयोगी रहा होगा। इस आर्टिकल से सम्बंधित कोई भी सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में अवश्य पूछें।
References