क्या आप लिखे हुए शब्दों को ऑडियो में बदलना चाहते हैं वो भी एक रियल इंसान के आवाज़ की तरह? इस लेख में हमने Text को Audio कैसे बनाये, इसके बारे में बताया है। आज के समय में कई सारे एआई वॉयस जेनरेटर उपलब्ध है जो इस काम बहुत अच्छी तरह से कर सकते हैं।

एआई वॉयस जेनरेटर कंप्यूटर प्रोग्राम का उपयोग करके काम करते हैं जो बहुत सारे रिकॉर्ड किए गए आवाज़ से सीखते हैं ताकि यह समझ सकें कि लोग कैसे बात करते हैं। हमने इस लेख में Elevenlabs की मदद से टेक्स्ट को ऑडियो में कैसे बदलते हैं इसके बारे में बताया है।

Elevenlabs

इलेवनलैब्स एक कंपनी है जो वॉयस टेक्नोलॉजी पर रिसर्च करती है। उन्होंने नए कंप्यूटर प्रोग्राम बनाए हैं जो लिखित शब्दों को ऐसे ऑडियो में बदल सकते हैं जो बिल्कुल किसी व्यक्ति के आवाज जैसा लगता है। इनका टूल वास्तव में बहुत ही शानदार, इनके टूल का उपयोग समाचार पढ़ने, ऑडियोबुक बनाने और वीडियो बनाने के लिए किया जा सकता है।

Text को Audio कैसे बनाये, एकदम रियल इंसान की तरह

Text को Audio कैसे बनाये

  1. elevenlabs.io वेबसाइट पर जाएँ: सबसे पहले, अपना वेब ब्राउज़र खोलें और https://www.elevenlabs.io पर जाएं।
  2. Sign Up करें: स्क्रीन में सबसे ऊपर दायें कोने में Sign Up आप्शन पर क्लिक करें, आप फेसबुक, गूगल या अपने ईमेल का उपयोग करके साइनअप कर सकते हैं।
  3. ईमेल वेरीफाई करें: अगर आप अपना ईमेल डालकर साइन अप करते हैं तो आपको अपना ईमेल वेरीफाई करना होगा, elevenlabs द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक करके वेरीफाई कर सकते हैं।
  4. लॉग इन करें: अब elevenlabs में लॉग इन करें, अगर आप फेसबुक, गूगल का से साइन अप करते हैं तो लॉग इन करने की आवश्यकता नही हैं, अगर आपने अपने ईमेल के साथ अकाउंट बनाया हैं तो ईमेल और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें।
  5. Text को Audio में कन्वर्ट करें: अब आपके सामने एक इंटरफ़ेस आएगा
    • Settings: इसमें आपको पहले से कई सारे वॉयस मॉडल दिए गए जिनका आप उपयोग कर सकते हैं, इसके अलावा आप वॉयस से रिलेटेड कई तरह से सेटिंग को कस्टमाइज कर सकते हैं, अगर आप पहली बार यूज़ कर रहे हैं तो इस सेटिंग में कोई छेड़ छाड न करें।
    • Text: इसमें आपको अपना टेक्स्ट डालना है, याद रखें की कोमा, फुल स्टॉप इत्यादि का सही से इस्तेमाल करें ताकि वॉयस अच्छा जनरेट हो।
    • अपना टेक्स्ट डालने के बाद नीचे दिए गए Generate पर क्लिक कर दें, अगर आप फ्री प्लान का उपयोग करते हैं तो आप 10000 अक्षर का ही उपयोग कर सकते हैं।
    • कुछ देर इंतजार करने के बाद टेक्स्ट ऑडियो में बदल जायेगा।
  6. ऑडियो डाउनलोड करें: Generate पर क्लिक करने के बाद, आपके टेक्स्ट के आधार पर कुछ समय लगेगा इसके बाद नीचे ऑडियो को प्ले करने का आप्शन आ जायेगा। ऑडियो को डाउनलोड करने के लिए दिए डाउनलोड आइकॉन पर क्लिक कर दें, आपके डिवाइस में ऑडियो सेव हो जायेगा।

यह भी देखें: AI से फोटो कैसे बनाये

टेक्स्ट टू स्पीच टूल्स

हमने ऊपर बताया था की इंटरनेट की दुनिया में कई सारे एआई टेक्स्ट टू स्पीच टूल्स है, हमने नीचे कुछ अच्छे टेक्स्ट को ऑडियो में कन्वर्ट करने वाले टूल्स के बारे में बताया है:

Speechify

स्पीचिफाई कई भाषाओं और लहजों में इंसानों की तरह ही लिखित शब्दों को ऑडियो में बदलने में मदद करता है। यहां तक कि इसमें एक विशेष फीचर है आपके ऑडियो का क्लोन बना सकता है। इसके अलावा आपको कई सारे अच्छे फीचर दिए गए हैं। यूजर अपने अनुसार आवाज़ में बदलाव कर सकते हैं, जैसे उच्चारण, स्वर, शब्दों के ऊपर और नीचे जाने का तरीका और यह कितना ऊंचा या नीचा लगता है इत्यादि।

Play.ht

Play.ht टेक्स्ट को बोले गए शब्दों में बदलने के लिए एक उपयोगी टूल है। यह पॉडकास्ट बनाने के लिए बहुत अच्छा है। इसमें चुनने के लिए बहुत सारे वॉयस मॉडल है। यह टूल आपके ऑडियो फ़ाइलों को सुरक्षित और व्यवस्थित रखता है। आप उन्हें MP3 या WAV फ़ाइलों में सेव कर सकते हैं। यह पॉडकास्ट बनाने में भी मदद करता है, जिससे आपके ऑडियो को शेयर करना आसान हो जाता है।

आप अपने टेक्स्ट को शीघ्रता से ऑडियो में बदलने के लिए इसके ऑनलाइन एडिट फीचर का उपयोग कर सकते हैं। आप यह भी कस्टमाइज कर सकते हैं कि आवाज़ कैसी होगी, जैसे इसे विभिन्न शैलियों में बोलना या उच्चारण सही करना। कई मामलों में, यह बहुत तेज़ है, आपके शब्दों को ऑडियो में बदलने में बस कुछ ही मिनट लगते हैं।

Descript

पॉडकास्ट बनाने के लिए डिस्क्रिप्ट एक शानदार टूल है। इसकी सबसे अच्छी बात यह की यह अपने आवाज़ को क्लोन करके टेक्स्ट पढ़ने की सुविधा देता है। जब आप डिस्क्रिप्ट की सदस्यता लेने के बाद ही Voice Clone फीचर जा उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी स्क्रीन रिकॉर्ड कर सकते हैं, दूर से रिकॉर्ड कर सकते हैं, वीडियो एडिट कर सकते हैं और अनावश्यक शब्दों को आसानी से हटा सकते हैं।

Lovo

Lovo का एआई टूल, जेनी, बहुत ही शानदार है जो कई तरह के भावनाओं में के साथ आवाज़ जनरेट कर सकते हैं। यह 500 से अधिक आवाज के साथ 100 अलग अलग भाषाओं में बात कर सकता है। इसके अलावा आप अपने अनुसार आवाज के पिच को भी बदल सकते हैं।

Listnr

लिस्टएनआर के पास 142 भाषाओं में 900 से अधिक Voice Model का एक बड़ा कलेक्शन है। यह टेक्स्ट को लोगों की तरह लगने वाली आवाज़ों में बदल सकता है, और यहां तक कि ऐसी Voice जनरेट कर सकता हैं जो बिलकुल रियल इन्सान के आवाज़ जैसे लगते हैं।

इस लेख में हमने टेक्स्ट को ऑडियो में कैसे बदलें, और Text to Speech Converter के बारे में जाना। उम्मीद है यह लेख आपके लिए उपयोगी रहा होगा। इस आर्टिकल से सम्बंधित कोई भी सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में अवश्य पूछें।