प्ले स्टोर में रोजाना न जाने कितने ही एजुकेशनल ऐप्स उपलब्ध हैं लेकिन क्या आपको सीखो ऐप के बारे में पता है? यह अपने आप में एक नया एजुकेशनल एप्लीकेशन हैं, इस लेख में हम सीखो ऐप क्या है और इसे कैसे उपयोग कर सकते हैं इन सब के बारे जानेंगे।

अगर आप शोर्ट वीडियो देखकर कम समय में ज्यादा जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं वो भी अलग अलग केटेगरी में तो आपको इस ऐप के बारे में अवश्य पता होना चाहिए। आइये इस ऐप के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Seekho App क्या है?

सीखो एक एजुकेशनल ऐप है जहां आप अलग अलग केटेगरी के शोर्ट वीडियो देख सकते हैं। इस ऐप के फाउंडर और CEO रोहित चौधरी हैं। सीखो ऐप में 10 से अधिक केटेगरी जैसे मोबाइल, शेयर मार्किट, इंग्लिश स्पीकिंग पर वीडियो उपलब्ध है। यह ऐप हिंदी और बांग्ला भाषा में उपलब्ध है और इसमें पर 250 से अधिक कंटेंट क्रिएटर वीडियो बनाते हैं। अगर आप कम समय में ज्यादा सटीक जानकारी पाना चाहते हैं तो यह ऐप आपके उपयोगी हो सकता है। यह ऐप सिर्फ अभी एंड्राइड यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

यह ऐप सब्सक्रिप्शन मॉडल पर काम करता है, आपको वीडियो देखने के लिए कोई एक प्लान खरीदना होगा। इसमें आपको किसी भी तरह का कोई विज्ञापन देखने को नही मिलेगा। इस ऐप को प्ले स्टोर पर 4.3 की रेटिंग मिली है 50 लाख से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं।

सीखो ऐप डाउनलोड कैसे करें?

इस ऐप को डाउनलोड करना बेहद ही आसान है आप नीचे बताये स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले अपने फोन में प्ले स्टोर खोलें।
  2. सर्च बॉक्स में Seekho लिखकर सर्च करें।
  3. सर्च रिजल्ट में सीखो ऐप के आइकॉन पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद Install पर क्लिक करें, कुछ ही देर में आपके फोन में यह ऐप इनस्टॉल हो जायेगा।

सीखो ऐप का उपयोग कैसे करें?

अगर आपने इसे अपने फोन में डाउनलोड कर लिए और इसे यूज करना चाहते हैं तो नीचे बताये गए चरणों का पालन करें:

  1. ऐप को डाउनलोड करने के बाद इसे खोलें।
  2. अपने मोबाइल नंबर डालें, आपके नंबर पर एक OTP आयेगा उसे डालकर Continue पर टैप करें।
  3. इसके बाद अपनी पसंद की भाषा चुनें और फिर Next पर क्लिक करें।
  4. अब अपना नाम डालें और Next पर टैप करें।
  5. अब आपके सामने सब्सक्रिप्शन प्लान दिखाई देगा, आप अपने अनुसार कोई एक प्लान सेलेक्ट करें और फिर Subscribe पर क्लिक करें, इसके बाद पेमेंट करने के लिए फोनपे या गूगल पे को सेलेक्ट करें और Pay Now पर क्लिक करें, इसके बाद अपना पेमेंट एप खोलें और अपना UPI Pin डालकर पेमेंट पूरा करें। अगर आप कोई भी प्लान नही लेना चाहते हैं तो नीचे Skip आप्शन पर क्लिक कर सकते हैं।
  6. होम स्क्रीन पर आपको कई टॉपिक पर शोर्ट वीडियो सीरीज देखने को मिलेंगे, अपने पसंद के अनुसार कोई एक टॉपिक पर क्लिक करें और वीडियो देखें।

इस तरह से आप सीखो एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी देखें:

Seekho App में Autopay कैसे बंद करें?

अगर आपने कभी सीखो ऐप का सब्सक्रिप्शन लिया था और हर महीने आपके अकाउंट से कुछ अमाउंट कट जाते हैं तो आपको Autopay को बंद करना होगा, ऐसा करने के लिए आप नीचे बताये गए पॉइंट्स को फॉलो करें

सबसे पहले आप उस पेमेंट ऐप को खोलें, जिससे सब्सक्रिप्शन लेने के दौरान पेमेंट किया था। फोनपे या गूगल पे हो सकता है।

  1. अगर आपने फोनपे से पेमेंट किया था तो फोनपे ऐप को खोलें।
  2. इसके बाद सबसे नीचे दिए History आप्शन पर क्लिक करें।
  3. सर्च बॉक्स में Seekho लिखकर सर्च करें, ट्रांजेक्सन डिटेल आ जायेगा उस क्लिक करें
  4. अमाउंट के नीचे Autopay आप्शन पर क्लिक करें।
  5. इसके बाद सबसे नीचे Remove Autopay पर टैप कर दें।

इस तरह से आप सीखो एप मेंऑटोपे को बंद कर सकते हैं।

इस लेख में हमने सीखो ऐप क्या है और इसे कैसे उपयोग करते हैं इन सबके बारे में जाना। उम्मीद है यह लेख आपके लिए उपयोगी रहा होगा। इस ऐप से सम्बंधित कोई भी सवाल हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।