Reels Video Maker: आज के इस लेख में हम आपको रील्स बनाने वाला ऐप्स के बारे में बताएंगे अगर आप भी रील्स वीडियो बनाना चाहते हैं और उसे अच्छे से एडिट करना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित होगा।
भारत में टिकटॉक बैन होने के बाद बहुत से लोगों ने इंस्टाग्राम रील्स का उपयोग करना शुरू कर दिया। अब, हर दिन 100 मिलियन से अधिक लोग इंस्टाग्राम का उपयोग करते हैं, और लोग अधिक से अधिक समय रील वीडियो को स्क्रॉल करने में व्यतीत करते हैं।
इसलिए, यदि आप Instagram Reels बनाना शुरू करना चाहते हैं तो इस लेख में हम आपको रील्स विडियो बनाने के लिए सबसे अच्छे ऐप्स के बारे में बताने वाले हैं। इस ऐप्स की मदद से आप अपने रील्स को एडिट कर सकते हैं और उन्हें बेहतर बना सकते हैं। आइए जानते हैं उन ऐप्स के बारे में

रील्स बनाने वाला ऐप्स
इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने के लिए नीचे सबसे बेहतरीन ऐप्स के बारे में बताया है:
InShot
InShot Android और Iphone में रील्स बनाने के लिए सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाले ऐप में से है। इसके अलग-अलग aspect ratios हैं ताकि पूरी स्क्रीन को पोर्ट्रेट मोड में इस्तेमाल किया जा सके। यह custom aspect ratios को भी सपोर्ट करता है, और आप आसानी से अपने स्क्रीन साइज के आधार पर वर्टिकल रील्स वीडियो बना सकते हैं। इसके अलावा इस ऐप की मदद से आप अपने रील में टेक्स्ट जोड़ सकते हैं, फ़ॉन्ट बदल सकते हैं colour effect जोड़ सकते हैं और कंप्यूटर या iTunes से म्यूजिक import कर सकते हैं।
इसमें वीडियो एडिट करने के लिए कई ऑप्शन मिलते हैं जैसे ट्रिमिंग, स्प्लिटिंग, क्रॉपिंग, ज़ूमिंग, फ़्लिपिंग, स्लो-मोशन और टाइम-लैप्स वीडियो बनाना आदि। InShot Android और iPhone के लिए एक बेहतरीन Instagram Reels वीडियो एडिटर है, और आपको इसे जरूर उपयोग करना चाहिए।
Kinemaster
Kinemaster रील्स को एडिट करने के लिए सबसे लोकप्रिय और उपयोग करने में आसान ऐप में से एक है। Kinemaster Android और iOS सहित सभी ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए उपलब्ध है। इसमें कई ट्रांजिशन इफेक्ट, एनिमेशन टूल्स और मोशन मूवमेंट हैं। डेटा import/export का उपयोग करके, आप काइनमास्टर से सीधे सोशल मीडिया साइटों पर वीडियो शेयर कर सकते हैं या उन्हें सेव भी कर सकते हैं।
काइनमास्टर की मदद से आपका रील अधिक professional दिखेगा। इस ऐप की मदद से आप हाई रिज़ॉल्यूशन वाले वीडियो बना सकते हैं और साथ ही आप इसमें आप अपना वाइस ओवर भी जोड़ सकते हैं आप फ़ोटो और वीडियो के colours बदल सकते हैं, opacity, जोड़ सकते हैं और saturation level बढ़ा और घटा सकते हैं। यदि आप रील्स बनाने वाले ऐप्स की तलाश में हैं तो यह ऐप आपके लिए बहुत ही अच्छा है।
Filmora
Filmora वीडियो एडिटिंग करने के लिए एक बहुत ही जाना माना ऐप है। इस ऐप को सबसे पहले मोबाइल वर्जन के रूप में लांच किया गया था जिसकी मदद से मोबाइल यूजर बहुत ही आसानी से और बहुत ही जल्द अपना वीडियो एडिट कर सकते थे। इस ऐप की मदद से आप एनिमेटेड टेक्स्ट, स्टिकर्स, टेक्स्ट ओवरले इत्यादि जैसी चीजों को जोड़कर अपनी रील्स को और अधिक रोचक बना सकते हैं।
Clips by Apple
यदि आप आईओएस का उपयोग करते हैं, तो रील्स बनाने के लिए आप Clips ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐपल ने ऐप में कई बदलाव किए हैं। अब आप अपने वीडियो में एनिमोजी, मेमोजी और अन्य एनिमेटेड कैरेक्टर जोड़ सकते हैं। टेक्स्ट, फॉन्ट, स्टिकर, फिल्टर और अन्य चीजों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसके अलावा यह आपको रियल टाइम में अपने वीडियो में कैप्शन जोड़ने की सुविधा भी देता है। यह आपके वीडियो को बाकियों से अलग बनाएगा। इसलिए, यदि आप अपने iPhone में रील्स बनाना चाहते हैं तो Clips आपके उपयोग के लिए एक अच्छा ऐप है।
Canva Video Editor
कैनवा इंस्टाग्राम रील्स को एडिट करने के लिए सबसे अच्छे ऐप में से एक है, और यह क्रिएटर्स को काफी पसंद आता है। यह उन लोगो के लिए सबसे अच्छा ऐप है जो अभी अभी रील्स बनाना शुरू किए है। Canva video editor में चुनने के लिए बहुत सारे टेम्प्लेट हैं। कई लोकप्रिय video elements और फ्री इमेज हैं जिनका उपयोग एक शानदार रील बनाने के लिए किया जा सकता है। यह वीडियो, रील और फोटो के लिए कई टेम्प्लेट के साथ आता है जिसे विभिन्न सोशल मीडिया साइटों पर अपलोड किया जा सकता है। कैनवा के बारे में सबसे अच्छी चीजों में से एक यह है कि यूजर ऐप से ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए पोस्ट शेड्यूल कर सकते हैं।
Adobe Rush
यह इंस्टाग्राम रील्स बनाने के लिए बेस्ट ऐप में से एक है साथ ही, आप विंडोज, एंड्रॉइड, आईओएस और मैकोज़ पर Adobe Rush ऐप फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। आप आसानी से रील एडिट कर सकते हैं, titles जोड़ सकते हैं, colours ठीक कर सकते हैं और म्यूजिक बदल सकते हैं। इस ऐप में मोशन ग्राफ़िक्स के टेम्प्लेट भी हैं जिन्हें आप बदल सकते हैं। इसलिए, यदि आप Instagram रीलों को एडिट करने के लिए उपयोग में आसान ऐप चाहते हैं, तो Adobe Rush सबसे अच्छा विकल्प है।
GoPro Quik
एक्शन कैमरा बनाने वाली एक प्रसिद्ध कंपनी गोप्रो ने क्विक ऐप बनाया है। यह आपको वर्टिकल वीडियो एडिट करने देता है और आपको अपने वीडियो के लिए बहुत सारे प्रीसेट देता है जिसकी मदद से आपका रील वीडियो professional दिखाई देगा। इस ऐप की मदद से आप कई काम कर सकते हैं जैसे वीडियो इफेक्ट्स डाल सकते हैं, बैकग्राउंड म्यूजिक चेंज कर सकते हैं, टेक्स्ट जोड़ सकते हैं, पैलेट बदल सकते हैं, वीडियो के एक हिस्से को हाइलाइट कर सकते हैं और क्लिप काट सकते हैं।
इन सब के बावजूद, Quik के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें ढेर सारे वीडियो और ट्रांजिशन इफेक्ट हैं जो आपके वीडियो को एक नए स्तर पर ले जा सकते हैं। इतना ही नहीं, बल्कि यह exports किए जाने वाले वीडियो में वॉटरमार्क नहीं जोड़ता है।
Splice
जब Instagram रीलों को एडिट करने वाले ऐप्स की बात आती है, तो Splice एक जाना-पहचाना नाम है। इसमें उपयोग में आसान इंटरफ़ेस और वीडियो एडिट करने के लिए टूल्स का एक पावरफुल सेट है। इस ऐप में आपको कई सुविधा मिलती है जैसे वीडियो ट्रिम,speed adjustment, एक्सपोजर, कंट्रास्ट, फिल्टर और स्प्लिट साथ ही इसके अलावा आपको रीयल-टाइम कैप्शन, ओवरले और एनिमेटेड फोटो जैसे फीचर्स भी मिलती है। वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर में आर्टलिस्ट और शटरस्टॉक के 6,000 से अधिक रॉयल्टी-फ्री ऑडियो भी हैं।
आप अपने iPhone या Android डिवाइस पर iTunes और Files ऐप से कस्टम म्यूजिक भी जोड़ सकते हैं। आप 4K क्वालिटी में वीडियो export कर सकते हैं, लेकिन ऐसा करने के लिए आपको प्रो सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता होगी। आप वीडियो को सीधे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सकते हैं।
iMovie
iMovie iOS और macOS के लिए एक वीडियो एडिटर है जो professional के उपयोग के लिए काफी अच्छा है। यदि आप अपने iPhone पर अधिक advanced टूल के साथ वीडियो एडिट करना चाहते हैं, तो iMovie आपके लिए बेहतरीन ऐप्स है। इस ऐप का यूजर इंटरफेस बहुत आसान है।
आप वीडियो और इमेज को जोड़ सकते हैं, उन्हें क्रॉप और ट्रिम कर सकते हैं, नए transitions जोड़ सकते हैं साथ ही आप इस ऐप की लाइब्रेरी से म्यूजिक इफेक्ट्स का भी उपयोग कर सकते हैं। अगर आपके पास आईफोन है तो iMovie Instagram Reels वीडियो बनाने का एक शानदार तरीका है।
WeVideo
WeVideo वीडियो एडिट करने के लिए एक और बेहतरीन ऐप है जो आपको बहुत ही आसानी से इंस्टाग्राम रील्स बनाने की अनुमति देता है। इस ऐप का यूजर इंटरफेस बहुत ही सिंपल है जो आपको बहुत ही आसानी से समझ में आ जायेगा। यह 4K तक के वीडियो रिज़ॉल्यूशन को हैंडल कर सकता है और आपके वीडियो को बेहतर दिखाने के लिए आपको ग्रीन स्क्रीन इफेक्ट देता है।
इसके अलावा, इसमें रॉयल्टी-फ्री म्यूजिक, ध्वनि इफेक्ट्स और स्टॉक वीडियो क्लिप की एक लाइब्रेरी है, जो आपको अपने रील्स के सीन को आकर्षित करने में मदद करती है। WeVideo के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि इसकी क्लाउड सर्विस के कारण आप कहीं से भी और किसी भी डिवाइस पर अपने रील्स को एडिट कर पाएंगे।
इस लेख में हमने बेस्ट रील्स बनाने वाला ऐप्स कौन कौन से हैं, इसके बारे में जाना। उम्मीद है यह लेख आपके लिए उपयोगी रहा होगा। इस आर्टिकल से सम्बंधित कोई भी सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में अवश्य पूछें।
References