आज के इस लेख में हम MX Player में लैंग्वेज कैसे बदले, इसके बारे में जानेंगे। अगर आप भी मैक्स प्लेयर ऐप का या विडियो का भाषा कैसे बदलते हैं इसके बारे में जानना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है।

एमएक्स प्लेयर एंड्रॉइड, आईओएस और पीसी के लिए एमएक्स मीडिया (पूर्व में जे2 इंटरएक्टिव) द्वारा विकसित एक मीडिया प्लेयर एप्लीकेशन है, इसमें आप ऑनलाइन मूवी, टीवी शो इत्यदीइ भी देख सकते हैं। यह भारत और दुनिया के अन्य हिस्सों में सबसे लोकप्रिय मीडिया प्लेयर में से एक है।

एमएक्स प्लेयर गूगल प्ले स्टोर पर मुफ्त में उपलब्ध है और इसका उपयोग एमपी3, एमपी4, एवीआई, डब्ल्यूएवी और कई अन्य सहित विभिन्न प्रकार के ऑडियो और वीडियो फ़ाइल प्रारूपों को चलाने और ऑनलाइन विडियो कंटेंट देखने के लिए उपयोग किया जाता है। आप एमएक्स प्लेयर को गूगल प्ले स्टोर या एमएक्स प्लेयर की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

MX Player में लैंग्वेज कैसे बदले, जानिए स्टेप बाय स्टेप

MX Player में लैंग्वेज कैसे बदले

एमएक्स प्लेयर पर भाषा बदलने के लिए इन चरणों का पालन करें:

  1. अपने डिवाइस पर एमएक्स प्लेयर खोलें।
  2. एमएक्स प्लेयर मेनू खोलने के लिए स्क्रीन के ऊपरी बाएं कोने में दिए गए तीन डॉट पर टैप करें।
  3. इसके बाद “App Language” पर टैप करें।
  4. नीचे स्क्रॉल करें और अपना पसंदीदा भाषा का चुनाव करें। एमएक्स प्लेयर विभिन्न प्रकार की भाषाओं का समर्थन करता है, जिनमें अंग्रेजी, हिंदी, स्पेनिश, चीनी और कई अन्य शामिल हैं।
  5. अब आपके स्क्रीन में ऐप को रीस्टार्ट करने का विकल्प आ जायेगा, OK पर क्लिक करें और ऐप रीस्टार्ट करें आपके फोन में मैक्स प्लेयर का भाषा बदल जायेगा।

इस तरह से आप MX Player ऐप के भाषा को बदल सकते है।

यह भी देखें: वीडियो को mp3 में डाउनलोड करने वाला ऐप्स डाउनलोड करें

एमएक्स प्लेयर में मूवी, वीडियो की भाषा कैसे बदलें

किसी मूवी का ऑडियो बदलने के लिए, पहले अपने स्मार्टफ़ोन पर डब की गई वीडियो डाउनलोड या अपलोड करें। इसके बाद नीचे बताये गए चरणों का पालन करें

  1. अपने डिवाइस पर डाउनलोड किये गए फ़ाइलों तक पहुँचने के लिए; स्क्रीन के निचले बाएँ कोने पर Local Folder बटन पर क्लिक करें।
  2. वह फिल्म खोजें जिसे आप देखना चाहते हैं और चलाने के लिए वीडियो फ़ाइल पर क्लिक करें।
  3. एक बार जब एमएक्स प्लेयर फिल्म चलाना शुरू कर देता है, तो सभी ऑडियो ट्रैक खोलने के लिए ऊपरी दाएं कोने में Audio आइकन पर टैप करें।
  4. अब अपनी पसंद की भाषा का चुनाव करें और फिल्म आपकी चुनी हुई भाषा में चलना शुरू हो जाएगी।

नोट: इस बाद का ध्यान रखें की आपके द्वारा डाउनलोड की गई मूवी/ विडियो में ड्यूल ऑडियो हो

आज के इस लेख में हमने मैक्स प्लेयर में भाषा कैसे बदलें, इसके बारे में जाना। उम्मीद है यह लेख आपके लिए उपयोगी रहा होगा। इस आर्टिकल से सम्बंधित कोई भी सवाल हो तो नीचे कमेंट बोक में अवश्य पूछें।