जियो फोन की कीमत कम होने की वजह से इसे कई सारे लोग उपयोग करते हैं लेकिन जितने ऐप्स और फीचर एंड्राइड फोन में देखने को मिलते हैं उतने इस फोन में नही है। जिओ फोन में फ्री में गाना डाउनलोड करने के लिए कोई ऐप नही है।
यदि आप भी अपने जियो फोन में mp3 गाना डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप सही जगह पर आए हैं। इस लेख में हम फ्री में जियो फोन पर mp3 गाने डाउनलोड कैसे करते हैं इसके बारे में स्टेप बाय स्टेप बताया है।

जियो फोन में mp3 गाना कैसे डाउनलोड करें
जिओ फोन में अपने पसंदीदा सोंग्स डाउनलोड करना बेहद ही आसान है, आप नीचे बताये गए स्टेप्स को फॉलो करते हुए कोई भी गाना MP3 में डाउनलोड कर सकते हैं:
- ब्राउज़र खोलें : अपने Jio Phone पर ब्राउज़र ऐप ढूंढें और खोलें और फिर google.com पर जाएँ
- म्यूजिक वेबसाइट पर जाएँ: गूगल सर्च का उपयोग करते हुए, कोई एक म्यूजिक वेबसाइट का नाम टाइप करें जो गाने डाउनलोड करने की सुविधा देता है। कुछ लोकप्रिय साइट में Pagalworld, DJMaza, या Mr-Jatt शामिल हैं।
- म्यूजिक ढूढें: सर्च रिजल्ट के पहले लिंक पर क्लिक करें, आप म्यूजिक वेबसाइट पर पहुंच जायेंगे। आमतौर पर सभी वेबसाइट में केटेगरी दिए गए होते हैं, अपने पसंद के अनुसार म्यूजिक ढूढें।
- पसंदीदा गाना का चयन करें और डाउनलोड करें: जब आपको अपना पसंदीदा गाना मिल जाए तो डाउनलोड लिंक तक पहुँचने के लिए गाना के टाइटल या डाउनलोड आइकॉन पर क्लिक करें। डाउनलोड प्रक्रिया शुरू करने के लिए उस पर क्लिक करें।
- डाउनलोड प्रारूप चुनें: कुछ वेबसाइटें कई फॉर्मेट में गाना डाउनलोड करने की सुविधा देती है। अगर आप MP3 में डाउनलोड करना चाहते हैं तो mp3 फॉर्मेट चुनें।
- डाउनलोड स्थान की पुष्टि करें: ब्राउजर आपको अपने जियो फोन पर डाउनलोड लोकेशन चुनने के लिए कहेगा। एक उपयुक्त फ़ोल्डर या लोकेशन चुनें जहाँ आप डाउनलोड किए गए म्यूजिक को सेव करना चाहते हैं।
- डाउनलोड पूरा होने तक प्रतीक्षा करें: डाउनलोड समय फ़ाइल के आकार और आपके इंटरनेट स्पीड पर निर्भर करेगा। कुछ समय इंतजार करें, आपके Jio Phone पर डाउनलोड हो जायेगा।
इस तरह से आप अपने जिओ फोन में mp3 म्यूजिक डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी देखें: जिओ फोन को जल्दी चार्ज कैसे करें
Mp3 गाने डाउनलोड करने की वेबसाइट
Songs.pk: Songs.pk एक ऐसी वेबसाइट है जहां आप बॉलीवुड गानों सहित और भी कई सारे लोकल भाषा के गाना डाउनलोड कर सकते हैं। mp3 सोंग्स डाउनलोड करने के लिए फ्री साइट है।
Mr-Jatt: मिस्टर-जट एक ऐसी वेबसाइट है जो पंजाबी संगीत की एक विस्तृत श्रृंखला पेश करती है, जिसमें लोकप्रिय पंजाबी कलाकारों के गाने हैं।
Raaga: Raaga एक और म्प्लेयूजिक डाउनलोड वेबसाइट है जो बॉलीवुड, क्षेत्रीय और भक्ति गीतों सहित विभिन्न प्रकार के गानों को डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान करता है।
pagalnew: इस वेबसाइट में आपको भोजपुरी, हरयाणवी, हिंदी इत्यादि भाषा के गाना डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है, वेबसाइट का इंटरफ़ेस बहुत ह सिंपल है, आप आसानी से अपना पसंदीदा गाना ढूंढ सकते हैं।
जिओ सावन से गाने कैसे डाउनलोड करें
जिओ फोन यूजर के लिए भी जिओ सावन म्यूजिक ऐप है जिसके मदद से आप गाना सुन सकते हैं और ऑफलाइन डाउनलोड भी कर सकते हैं। जिओ फोन में जिओ सावन से म्यूजिक डाउनलोड करने के लिए नीचे बताये गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- अपने Jio Phone पर JioSaavn ऐप खोलें। अगर आपके पास ऐप इंस्टॉल नहीं है, तो आप इसे Jio Store से डाउनलोड कर सकते हैं।
- अपने JioSaavn अपने मोबाइल नंबर की मदद से साइन इन करें। आपको अपना मोबाइल नंबर और ओटीपी (वन-टाइम पासवर्ड) का उपयोग करके लॉग इन करना पड़ेगा।
- साइन इन करने के बाद, जिस गाना को डाउनलोड करना चाहते हैं उसे सर्च बॉक्स में सर्च करके ढूढें। आप विभिन्न केटेगरी, शैलियों के माध्यम से भी अपना पसंदीदा म्यूजिक खोज सकते हैं या विशिष्ट गीतों या कलाकारों को खोज सकते हैं।
- जब आपको मनचाहा गाना मिल जाए, तो डाउनलोड आइकॉन पर क्लिक करें। JioSaavn में, आमतौर पर प्रत्येक गीत या एल्बम के बगल में एक डाउनलोड आइकन या “Save” बटन होता है।
- डाउनलोड या सेव ऑप्शन पर क्लिक करें और म्यूजिक आपके जियो फोन पर डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा। डाउनलोड किया गया संगीत आमतौर पर JioSaavn ऐप में ही स्टोर किया जाता है और आप इसे ऐप की लाइब्रेरी या समर्पित “डाउनलोड” सेक्शन से एक्सेस कर सकते हैं।