आज के इस लेख में हम आपको CapCut App कैसे डाउनलोड करें इस बारे में बताएंगे अगर आप भी CapCut App का उपयोग करना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए उपयोगी हो सकता है।
CapCut एक वीडियो एडिटिंग ऐप है, जिसे उसी कंपनी ByteDance ने बनाया है जिसने TikTok बनाया था। इसे पहली बार 2019 में चीन में जियानिंग नाम से लांच किया गया था और फिर 2020 में CapCut के रूप में विश्व स्तर पर लांच किया गया। यह 2021 में बहुत लोकप्रिय हो गया और ऐप स्टोर और Google Play Store पर सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाले ऐप में से एक बन गया। हालाँकि, कुछ लोग इस ऐप के प्राइवेसी को लेकर चिंतित हैं क्योंकि बाइटडांस के टिकटॉक पर सुरक्षा जोखिम होने का आरोप लगाया गया है इसलिए इसे भारत में बैन कर दिया गया है। यदि आप भी CapCut App का उपयोग करना चाहते हैं तो आइए जानते हैं की आप इसे कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।

CapCut App क्या है?
CapCut एक वीडियो एडिटिंग ऐप है, जिसे आप Android और iOS पर फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। आप इस ऐप का उपयोग अपने मोबाइल पर वीडियो एडिट करने और उन्हें Instagram और TikTok जैसे सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर शेयर करने के लिए कर सकते हैं। वैसे तो कई ऐप हैं जिनकी मदद से आप वीडियो एडिट कर सकते हैं लेकिन CapCut ऐप के लोकप्रिय होने का मुख्य कारण इसका आसान यूजर इंटरफेस और इस ऐप में नॉन कॉपीराइट सॉन्ग की लाइब्रेरी हैं जहां से आप सॉन्ग डाउनलोड कर सकते हैं और उसका उपयोग अपने वीडियो में कर सकते हैं। साथ ही इसकी लोकप्रियता का दूसरा कारण यह भी है कि इसमें कोई विज्ञापन नहीं है।
CapCut App कैसे डाउनलोड करें
CapCut App डाउनलोड करने के लिए आपको निम्नलिखित स्टेप को फॉलो करना होगा:
एंड्राइड में
यह ऐप अभी गूगल प्ले स्टोर में उपलब्ध नही है इसलिए आपको इसे डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:
- सबसे पहले अपने मोबाइल में गूगल क्रोम ओपन करें।
- अब सर्च बार में CapCut App टाइप करके सर्च करें।
- अब नीचे uptodown वेबसाइट पर क्लिक करें।
- सामने Download बटन पर क्लिक करें जैसे ही आप डाउनलोड बटन पर क्लिक करेंगे फाइल डाउनलोड होना शुरू हो जायेगा।
- अब आप अपने मोबाइल के Unknown Source को इनेबल करें।
- फिर डाउनलोड फाइल से डाउनलोड हुए फाइल को इंस्टॉल करें।
- अब आपके मोबाइल में CapCut App इंस्टॉल हो गया है।
IOS में
इस ऐप को आप आईओएस में भी डाउनलोड नही कर सकते हैं क्योंकि यह ऐप भारत में पूरी तरह से बैन है लेकिन फिर भी आप कुछ टिप्स एंड ट्रिक का उपयोग करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं आइए जानते हैं की IOS में आप CapCut App कैसे डाउनलोड कर सकते हैं इसके लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:
- सबसे पहले आपको अपने ऐप स्टोर को ओपन करना है।
- अब आप अपने प्रोफाइल पर क्लिक करें।
- अब आप अपने एप्पल आईडी में जाएं।
- अब आप Country/Region विकल्प पर क्लिक करें।
- फिर Change Country Or Region ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आप Australia नाम क्लिक करें।
- फिर ऊपर Done बटन पर क्लिक करें।
- फिर आपको Terms and conditions को accept करना होना इसलिए लिए आप Agree बटन पर क्लिक करें।
- फिर आपको सभी जानकारी को भरना होगा आप साथ में आपको ऑस्ट्रेलिया का एड्रेस भी डालना होगा जो आप इंटरनेट से पता कर सकते हैं।
- फिर आपको Next बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको कुछ नही करना है बस ऊपर Done बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आप CapCut App को सर्च ऐप स्टोर में सर्च करें और फिर वहां से आप ऐप को डाउनलोड कर सकते है।
यह भी देखें: सबसे अच्छा शॉर्ट वीडियो बनाने वाला ऐप्स
कंप्यूटर में
ब्लूस्टैक्स एक android ऐप प्लेयर्स है जो आपको अपने विंडोज पीसी या मैक ओएस पर एंड्रॉइड ऐप्स का उपयोग करने की सुविधा देता है। हम इसका उपयोग Windows 10/8/7 पर CapCut को डाउनलोड और इंस्टॉल करने के लिए करेंगे। ऐप डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले अपने पीसी पर ब्लूस्टैक्स एम्यूलेटर डाउनलोड करें।
- Bluestacks.exe फ़ाइल चलाने के लिए डाउनलोड फ़ोल्डर खोलें। अपने पीसी पर ऐप इंस्टॉल करने के लिए बस उस पर डबल-टैप करें। यह एक सेटअप विज़ार्ड खोलेगा। सभी आवश्यक ऑन-स्क्रीन चरणों का पालन करें और फिर इंस्टॉलेशन कुछ ही मिनटों में हो जाएगी।
- एक बार इंस्टॉलेशन समाप्त हो जाने के बाद, ब्लूस्टैक्स एमुलेटर को खोलें।
- एमुलेटर को शुरू में लोड होने में कुछ समय लग सकता है। जब यह खुलेगा, तो आपको ब्लूस्टैक्स की होम स्क्रीन दिखाई देगी। इसे खोलने के लिए होम स्क्रीन पर “Google Play Store” बटन पर क्लिक करें।
- गूगल प्ले स्टोर में लॉग इन करने के लिए अपनी जीमेल आईडी जोड़ें।
- उस ऐप को गूगल क्रोम में सर्च करें जिसे आप इंस्टॉल करना चाहते हैं। आप क्रोम में CapCut टाइप करें और अन्य वेबसाइट से इसे इंस्टॉल करें।
- ऐप डाउनलोड करने के बाद। ब्लूस्टैक्स एमुलेटर होम स्क्रीन पर वापस जाएं और वहां CapCut ऐप ढूंढें।
- इसे खोलें और अपने लैपटॉप या पीसी पर फ्री में CapCut App का आनंद लें।
CapCut App के फीचर्स
इस एप्लीकेशन में कई सारे फीचर्स दिए गए, हमने नीचे कुछ फीचर के बारे में नीचे बताया है:
- टेक्स्ट, स्टिकर, या इमोजीस: CapCut का उपयोग करके, आप subtitles जैसे विभिन्न फॉर्मेट में अपने वीडियो में टेक्स्ट जोड़ सकते हैं। आप उन्हें मैन्युअल या स्वचालित रूप से जोड़ सकते हैं। ऐप आपको ऐसे subtitles बनाने की सुविधा भी देता है जो 2डी और 3डी दोनों में टेम्प्लेट का उपयोग करके एनिमेटेड हो सकते हैं।
- फिल्टर: CapCut कई अलग-अलग फ़िल्टर और मास्क प्रदान करता है जिन्हें आप अपने वीडियो में जोड़ सकते हैं। आप आवश्यकतानुसार उनकी तीव्रता को adjust कर सकते हैं। यह सुविधा आपको बैकग्राउंड को हटाने या क्रोमा इफेक्ट बनाने की अनुमति देती है, जिससे आप एक वीडियो को दूसरे पर ओवरले कर सकते हैं।
- म्यूजिक: CapCut में कॉपीराइट संगीत जोड़ा जा सकता है क्योंकि यह TikTok के साथ एकीकृत है। इसमें एक म्यूजिक लाइब्रेरी है जिसे विभिन्न कैटेगरी में विभाजित किया गया है। इसके अलावा, आप अपने वॉयसओवर के साथ वीडियो बनाने के लिए बाहरी म्यूजिक रिकॉर्ड या अपलोड भी कर सकते हैं।
- उपयोग में आसान: यह ऐप उपयोग में बहुत ही आसान है क्योंकि इसका यूजर इंटरफेस सिंपल है। आप इसमें अभी विकल्प को बहुत ही आसानी से देख पाएंगे और इसे उपयोग कर सकते हैं।
इस लेख में हमने Android, IOS और Pc में CapCut App कैसे डाउनलोड करते हैं इसके बारे में जाना, उम्मीद है यह लेख आपके लिए उपयोगी रहा होगा। इस आर्टिकल से सम्बंधित कोई भी सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में अवश्य पूछें।
References