इस लेख में हमने 4जी कीपैड मोबाइल प्राइस लिस्ट के बारे में बताया है, अगर आप भी 4जी कीपैड मोबाइल खरीदना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है। यदि आप फ़ास्ट इंटरनेट चाहते हैं और आप टच स्क्रीन के बजाय बटन का उपयोग करना पसंद करते हैं तो इस लेख को अंत तक पढ़ें।
इस लेख में हमने कुछ 4जी कीपैड मोबाइल सूची तैयार किया है जो नोकिया, जियो, आईकॉल, आईटेल जैसे ब्रांडों के हैं। इन फोन की सबसे अच्छी बात यह होती है की बैटरी बैकअप बहुत ही शानदार होता है, एक बार चार्ज करने पर काफी समय तक फोन का उपयोग कर सकते है। इन फोन में आप म्यूजिक और वीडियो भी देख सुन सकते हैं।
4जी कीपैड मोबाइल प्राइस लिस्ट
Mobile Phone | Price |
---|---|
Jio Bharat V2 | ₹999 |
Jio Bharat K1 Karbonn | ₹999 |
Nokia 106 4G | ₹2,149 |
Nokia 110 4G | ₹2,949 |
Nokia 2660 Flip | ₹4,449 |
iKall K333 Plus | ₹3,599 |
Itel MagicX Pro | ₹2,199 |
Nokia 8210 4G | ₹3,749 |
Jio Bharat V2

जियो भारत V2 4G फोन जिओ कंपनी का सबसे लेटेस्ट फीचर फोन है जो 4G का उपयोग करके इंटरनेट से कनेक्ट हो सकता है। इस फोन से आप उच्च-गुणवत्ता वाली कॉल कर सकते हैं, JioCinema और JioSaavn जैसे ऐप्स का उपयोग कर सकते हैं और यहां तक कि JioPay का उपयोग करके चीजों के लिए पेमेंट भी कर सकते हैं।
यह भारतीय भाषाओं को भी सपोर्ट करता है। Jio भारत V2 4G उन लोगों की मदद के लिए बनाया गया है जो अभी भी 2G फोन का उपयोग करते हैं। Jio भारत V2 4G की कीमत 999 रुपये है जो इसे 4G इंटरनेट के साथ एक बहुत ही किफायती फोन बनाती है।
Jio Bharat K1 Karbonn

जियोभारत K1 कार्बन 4G फोन में एक और बढ़िया फोन है जिसका आप उपयोग कर सकते हैं। इसमें 1.77-इंच की छोटी स्क्रीन है और इसके साथ केवल Jio सिम कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। आप 128GB तक एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड लगा सकते हैं।
इसमें कम-रिज़ॉल्यूशन सेंसर के साथ पीछे की तरफ एक कैमरा है। यह फोन 4G होने की वजह से आप हाई क्वालिटी कालिंग कर सकते हैं। इस फोन में भी आप JioCinema, JioSaavn और FM रेडियो जैसे Jio के एप्लीकेशन का उपयोग कर सकते हैं।
Nokia 106 4G

Nokia 106 4G एक बेसिक स्पेसिफिकेशन वाला कीपैड फोन है। इसमें 1.8 इंच की स्क्रीन है जो स्पष्ट और उपयोग में आसान है। फोन में 4एमबी मेमोरी है जो बेसिक कार्यों के लिए पर्याप्त है। इसमें आप एक साथ दो नैनो सिम का उपयोग कर सकते हैं। फोन बहुत हल्का है, इसका वजन केवल 93 ग्राम है और यह दो रंगों, चारकोल और ओसियन ब्लू में आता है।
इंटरनेट से कनेक्ट करने और कॉल करने के लिए यह फोन 4G और VoLTE को सपोर्ट करता है, यानी आपको तेज इंटरनेट और बेहतर कॉल क्वालिटी मिलती है। यह ब्लूटूथ का उपयोग करके अन्य डिवाइस से भी कनेक्ट हो सकता है, और आप इसे एक साधारण केबल से चार्ज कर सकते हैं।
इस फ़ोन में UPI 123PAY नाम का एक शानदार एक्स्ट्रा फीचर है, जो आपको तुरंत ऑनलाइन पेमेंट करने में मदद करता है। इसमें तस्वीरें लेने के लिए कैमरा नहीं है लेकिन इसमें एफएम रेडियो है जिससे आप संगीत सुन सकते हैं और इसे रिकॉर्ड भी कर सकते हैं। इस फोन में आप बैटरी को बाहर निकाल सकते है और फोन की बैटरी लंबे समय तक चलती है, इसलिए यह दैनिक उपयोग के लिए बहुत अच्छा है। यदि आप केवल बात करने और मैसेज करने लिए लेना चाहते हैं तो नोकिया 106 4जी एक अच्छा विकल्प है।
Nokia 110 4G

नोकिया 110 4जी एक सिंपल कीपैड फोन है जो 2023 में भारत में आया था। इसमें 1.8 इंच की छोटी स्क्रीन है और इसकी मदद से हाई क्वालिटी 4जी कॉल कर सकते है। इस फोन में 32 जीबी तक एक्सटर्नल मेमोरी लगा सकते हैं, इसके अलावा गेम खेल सकते हैं, इनबिल्ट फ्लैशलाइट का उपयोग कर सकते हैं और तस्वीरें ले सकते हैं। इसकी कीमत लगभग INR 2,799 है।
Nokia 2660 Flip

नोकिया 2660 फ्लिप फोन को 8 अगस्त, 2022 में लांच किया गया था। इसमें 2.80 इंच की मुख्य स्क्रीन और 1.77 इंच की दूसरी स्क्रीन है। इसमें 128 एमबी मेमोरी (रैम) है। फोन की बैटरी को बाहर निकाला जा सकता है और इसकी क्षमता 1450mAh है।
इसमें आपको 48 एमबी का स्टोरेज दिया गया है लेकिन आप माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग करके 32 जीबी तक और जोड़ सकते हैं। Nokia 2660 Flip में दो नैनो-सिम कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। इसका वजन 123.00 ग्राम है। यह काले, नीले और लाल रंग में उपलब्ध है।
अन्य डिवाइस से कनेक्ट करने के लिए इसमें ब्लूटूथ 4.20 है और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट का उपयोग किया गया है। इस फोन से आप एफएम रेडियो भी सुन सकते हैं। नोकिया 2660 फ्लिप फोन की कीमत लगभग 4,449 रूपये है।
I Kall K333 Plus

I Kall K333 Plus एक ऐसा फोन है जिसमें टच स्क्रीन के साथ साथ कीपेड भी दिया हुआ है। इसमें 2.8 इंच की स्क्रीन है। इसमें 2GB मेमोरी (RAM) और 16GB का स्टोरेज दिया हुआ है, जिसे एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड की सहायता से 32GB तक बढ़ा सकते सकते हैं।
इसमें तस्वीरों के लिए पीछे की तरफ 2-मेगापिक्सल का सिंपल कैमरा और सेल्फी के लिए सामने की तरफ 2-मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। यह फ़ोन Android 12 सिस्टम पर चलता है, जिसका उपयोग करना आसान है। इंटरनेट से कनेक्ट करने के लिए आप इसके साथ 4G सिम कार्ड का उपयोग कर सकते हैं और इसमें 2000mAh की बैटरी है।
यह भी देखें: नोकिया कीपैड मोबाइल प्राइस लिस्ट
Itel MagicX Pro

आईटेल मैजिक एक्स प्रो एक सिंपल 4जी फोन है। इसमें 2.4 इंच की स्क्रीन है और 64MB मेमोरी (RAM) और 128MB स्टोरेज है, जिसे आप मेमोरी कार्ड लगाकर 64GB तक बढ़ा सकते हैं।
इस फोन में तस्वीरें लेने के लिए फ्लैश के साथ एक बेसिक रियर कैमरा है। इसमें एक साथ दो सिम कार्ड लगा सकते हैं। इसके अलावा 2500mAh की दमदार बैटरी है। यह फोन नीले और काले रंग में उपलब्ध हैं।
Nokia 8210 4G

नोकिया 8210 4जी फोन 2 अगस्त 2022 को लांच हुआ था। इसमें 2.80 इंच की स्क्रीन है। यह फोन 1450mAh क्षमता वाली रिमूवेबल बैटरी के साथ आता है। इसके अंदर 128 एमबी स्टोरेज है और आप मेमोरी कार्ड का उपयोग करके 32 जीबी तक और बढ़ा सकते हैं। फोन का आकार लगभग 131.00 x 56.00 x 13.80 मिमी है और इसका वजन 107.00 ग्राम है। यह गहरे नीले और लाल रंग में आता है।
इस लेख में हमने 4जी कीपैड मोबाइल प्राइस लिस्ट के बारे में जाना। उम्मीद है यह लेख आपके लिए उपयोगी रहा होगा। इस आर्टिकल से सम्बंधित कोई भी सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में अवश्य पूछें।